Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जडेजा ने 5 विकेट चटकाए तो बॉल टेंपरिंग के उठा दिए सवाल, जानिए गेंदबाज क्यों लगाते हैं उंगलियों पर क्रीम

Ball Tampering

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला मैच गुरुवार को नागपुर में शुरू हुआ। सीरीज के पहले दिन से ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्लेयर्स और मीडिया मिलकर भारत के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच किसी सीरीज के दौरान कॉन्ट्रोवर्सी नहीं हुई हो। Fox cricket ने तो हद ही कर दी। हर चीज में कॉन्ट्रोवर्सी खोजने लगा है। पहले पिच को लेकर सवाल उठाए, फिर आज के मैच में DRS को गलत बताया और पहले दिन का खेल खत्म होते-होते जडेजा पर बॉल टेंपरिंग का इल्जाम लगा दिया।

घटियापन पर उतरी ऑस्ट्रेलियन मीडिया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन रवींद्र जडेजा अपने बाएं हाथ के उंगलियों पर कुछ लगाते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने इसे “दिलचस्प” बताया तो वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी सवाल उठाए।

क्या है सच्चाई?

दरअसल, जडेजा के इस मामले लेकर ये बात भी सामने आई है कि उन्होंने दुखती उंगलियों पर पेन रिमूवल क्रीम लगाई थी। ऐसा करने के लिए क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी की ओर से पूरी तरह अनुमति है। गेंदबाज अपने उंगली में गेंद पर ग्रिप बनाने के लिए क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं।

जडेजा ने पेन रिमूवल क्रीम का किया इस्तेमाल

दरअसल, जब गेंदबाज की उंगलियां बॉल पर बार-बार ग्रिप बनाने के बाद थक जाती हैं तो वे गेंद पर पकड़ बनाने के लिए उंगलियों पर पेन रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। जडेजा ने भी ठीक ऐसा ही किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे सिराज के हाथ से थोड़ी सी क्रीम लेते हैं और अपने बाएं हाथ की स्पिनिंग फिंगर पर उसे रगड़ते हैं।

50 से ज्यादा लगे हैं कैमरे

खास बात यह है कि एक टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियों के हर माेमेंट को कवर करने के लिए 50 से ज्यादा कैमरे लगे रहते हैं। बता दें कि Ball Tampering की कोशिश तब की जाती जब गेंद को रिवर्स स्विंग करानी हो। नागपुर की पिच पर तो स्पिनरों को मदद मिल रही थी, फिर टीम इंडिया ऐसा क्यों करेगी?

Ball Tampering से ऑस्ट्रेलिया का पुराना रिश्ता

हालांकि जडेजा पर बॉल टेंपरिंग का आरोप वो क्रिकेटर लगा रहे हैं, जिनका खुद इतिहास दागदार रहा है। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया टीम गेंद को Sandpaper से रगड़ा गया था। स्क्रीन पर कैमरन बेनक्रॉफ्ट बॉल रगड़ते नजर आए थे। इसके बाद अंपायर के आस-पास भीड़ लग गई। टीम के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर फील्ड अंपायर से बातचीत करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद जो हुआ उसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को शर्मिंदा कर दिया। बॉल टेंपरिंग के आरोप में स्टीव स्मिथ, उप कप्तान डेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध लगा दिया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now