Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जय शाह और नजम सेठी के बीच एशिया कप को लेकर क्या हुई बात? सामने आई ये खबर

Asia Cup Jay Shah Najam Sethi ACC Meeting

नई दिल्ली: बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने एशिया कप के आयोजन को लेकर शनिवार को बहरीन में मीटिंग की। रिपोर्ट के अनुसार, पहली औपचारिक बैठक के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) मार्च में एशिया कप वनडे टूर्नामेंट के लिए वैकल्पिक स्थल पर फैसला करेगी। एशिया कप शुरू में पाकिस्तान को दिया गया था। ये इस साल सितंबर में निर्धारित किया गया था, लेकिन एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बयान देकर कहा था कि एशिया कप का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। इसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। खबर है कि एशिया कप के लिए तीन स्थानों दुबई, अबू धाबी और शारजाह के साथ संयुक्त अरब अमीरात पर बात की जा रही है, लेकिन इस फैसले को फिलहाल रोक दिया गया है।

विराट, रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बिना होगा नुकसान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा- एसीसी सदस्य राष्ट्रों के सभी प्रमुखों ने इस इमरजेंसी मीटिंग में भाग लिया। एसीसी के सहयोगी संगठनों की आज बैठक हुई और काफी रचनात्मक चर्चा हुई, लेकिन वेन्यू शिफ्ट मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। भारत के पाकिस्तान नहीं जाने से टूर्नामेंट को स्थानांतरित करना होगा। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बिना टूर्नामेंट में प्रायोजक वापस चले जाएंगे।

आर्थिक संकट से गुजर रहा है पाकिस्तान

वहीं एसीसी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि सेठी ने अभी-अभी पीसीबी की कमान संभाली है और अगर वह पहली बैठक में ही मेजबानी के अधिकार को सौंप देते, तो इससे खराब प्रभाव पड़ता। पाकिस्तान वर्तमान में एक आर्थिक संकट से गुजर रहा है। एशिया कप जैसे हाई प्रोफाइल टूर्नामेंट का आयोजन मुश्किल हो सकता है। इसलिए रणनीतिक रूप से यदि टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाता है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि सभी सदस्य देशों को ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू के अलावा कमाई भी होगी।

एसीसी ने लिया अफगानिस्तान के लिए लिया बड़ा फैसला

एक अन्य फैसले में एसीसी ने अफगानिस्तान क्रिकेट संघ के लिए आवंटित वार्षिक बजट 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का फैसला किया है। एसीसी ने आश्वासन दिया है कि वह अफगानिस्तान बोर्ड की हर संभव मदद करेगी ताकि देश में महिला क्रिकेट को पुनर्जीवित किया जा सके। तालिबान शासन में महिलाओं के खेल खेलने पर प्रतिबंध है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now