Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कौन हैं इस बार आईपीएल की टीमों के हेड कोच, ब्रायन लारा से लेकर रिकी पोटिंग जैसे दिग्गज शामिल

Ipl 2023 All 10 Franchises Head Coac Details

IPL 2023: आईपीएल को लेकर इस बार भी फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 31 मार्च से आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए सभी टीमों के कैंप शुरू हो चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच चल रही वनडे सीरीज के आखिरी मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ जाएंगे। लेकिन इस बार आईपीएल की कुछ टीमों के हेड कोच भी बदले गए हैं। ऐसे में हम आपको सभी 10 टीमों के हेड कोच के बारे में बताने जा रहे हैं।

IPL टीमों के हेड कोच

  • चेन्नई सुपर किंग्स- स्टीफन फ्लेमिंग (पूर्व कप्तान न्यूजीलैंड)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- चंद्रकांत पंडित (पूर्व खिलाड़ी इंडिया)
  • मुंबई इंडियंस- मार्क बाउचर (पूर्व विकेटकीपर दक्षिण अफ्रीका)
  • पंजाब किंग्स- ट्रेवर बेलिस (पूर्व कोच इंग्लैंड)
  • गुजरात टाइटंस- आशीष नेहरा (पूर्व गेंदबाज इंडिया)
  • दिल्ली कैपिटल्स- रिकी पोंटिंग (पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलिया)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- एंडी फ्लावर (पूर्व कप्तान जिम्बाब्वे)
  • राजस्थान रॉयल्स के कुमार संगकारा (पूर्व कप्तान श्रीलंका)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- संजय बांगर (पूर्व बल्लेबाज इंडिया)
  • सनराइजर्स हैदराबाद- ब्रायन लारा (पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज)

तीन भारतीय कोच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं आईपीएल की 10 टीमों में से इस बार 3 टीमों के हेड कोच भारतीय हैं। जिनमें गुजरात टाइटंस की कोचिंग आशीष नेहरा करेंगे। उन्हीं की कोचिंग में गुजरात ने 2022 का खिताब जीता था। वहीं दूसरे भारतीय कोच संजय बांगर हैं जो इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कोचिंग देंगे। बांगर इससे पहले पंजाब को भी कोचिंग दे चुके हैं। जबकि तीसरे भारतीय कोच चंद्रकांत पंडित हैं जो कोलकाता नाइट राइडर्स को कोचिंग देंगे। चंद्रकांत पंडित को घरेलू क्रिकेट में कोचिंग का मास्टर माना जाता है। उन्ही की कोचिंग में पिछले साल मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।

पंजाब और हैदराबाद ने बदला कोच

इस बार पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कोच बदला है। पंजाब ने अनिल कुंबले की जगह ट्रेवर बेलिस को हेड कोच बनाया है। जिनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने 2019 का विश्वकप जीता था। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को अपना कोच बनाया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now