Prajasatta Side Scroll Menu

कौन-सी टीम जीतेगी WTC Final और वनडे वर्ल्ड कप 2023? ब्रेट ली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Brett Lee

नई दिल्ली: ये साल क्रिकेट प्रेमियों और हर टीम के लिए बेहद ही खास है। इस साल आईसीसी की दो चमचमाती ट्रॉफी दांव पर लगेगी और इन दोनों को जीतने का भारत के पास सुनहरा मौका है। 2023 में 9 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। वहीं अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी वहीं वनडे वर्ल्ड कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं जो कि अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा। इन दोनों टूर्नांमेंट में अभी काफी समय बाकि है लेकिन इसे लेकर अभी से कई एक्सपर्ट्स द्वारा भविष्यवाणी की जा रही है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया है कि उनके मुताबिक इस साल कौन सी टीम वर्ल्ड कप और टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली है।

इसे भी पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, पृथ्वी शॉ की वापसी, रवींद्र जडेजा पर बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
और पढ़िए –

कौन सी टीम जीतेगी WTC Final?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालिफाई किया है। दोनों टीमों के बीच 9 जून 2023 से कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। स्पोर्ट्स यारी पर डब्ल्यूटीसी फाइनल को लेकर पूछे गए सवाल पर ली ने झट से जवाब में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया जीतेगा।’ उन्होंने आगे ये भी कहा कि ‘भारत अच्छी टीम है, लेकिन मैच इंग्लैंड के ओवल मैदान पर है।’

इसे भी पढ़ें:  वनडे सीरीज से पहले मुंबई की गलियों में दिखे डेविड वॉर्नर, यूं खेला गली क्रिकेट, देखें वीडियो
और पढ़िए – 

कौन जीतेगा ODI World Cup 2023?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में अक्टूबर नवंबर में किया जाना है। जब इंटव्यू में इसके विजेता को लेकर सवाल किया गया तो, ब्रेट ली ने कहा, ‘ में भारत को भारत में हराना मुश्किल होगा। भारत को यहां की परिस्थितियों के बारे में सबसे ज्यादा अच्छे से पता है, तो मुझे लगता है कि भारत वर्ल्ड कप जीतने का सबसे प्रबल दावेदार है।’

और पढ़िए – 
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now