Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

खो गए हम कहां एक्टर्स Ananya Pandey, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव ने एनएच 7 वीकेंडर में ‘होने दो जो होता है’ पर लाइव परफॉर्मेंस से किया ऑडियंस को सरप्राइज

खो गए हम कहां एक्टर्स Ananya Pandey, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव ने एनएच 7 वीकेंडर में 'होने दो जो होता है' पर लाइव परफॉर्मेंस से किया ऑडियंस को सरप्राइज

पूजा मिश्रा |
एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी अगली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ के साथ दर्शकों को नए जमाने की दोस्ती के जोश से सराबोर करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें अनन्या पांडे Ananya Pandey), सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। ऐसे में जहां दर्शक इस दिलचस्प कहानी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं, वहीं अब मेकर्स ‘होने दो जो होता है’ का पहला लुक भी जारी कर चुके है, जो फिल्म में होने वाली मस्ती दर्शाता है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब वे फिल्म से जुड़ी और ज्यादा जानकारी के लिए एक्साइटेड है।

इस फिल्म की प्रमोशनल यात्रा के दौरान इसकी लीड कास्ट अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव ने अपने फैंस को एनएच7 वीकेंडर 2023, हैप्पीएस्ट म्यूजिक फेस्टिवल में पहुंच कर एक जबरदस्त सरप्राइज दिया और उनका उत्साह बढ़ाया। यहां फिल्म की कास्ट ओएएफएफ और सवेरा के साथ ‘होने दो जो होता है’ गुनगुनाते भी दिखें। इस फेस्ट में फिल्म के निर्माता अर्जुन वरियान सिंह संग पूरी टीम शामिल हुई और सभी ने लोगों के सामने धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस दी।

‘होने दो जो होता है’ अपने दर्शकों के लिए वॉर्म इमोशन्स से भरा प्याला पेश करता है जो युवाओं की केयरफ्री भावना को सलाम है। ओएएफएफ और सवेरा का संगीत लोथिका की गायकी के जादू के साथ खूबसूरत ढंग से मेल खाता है और सवेरा की मधुर आवाज को कॉम्प्लीमेंट करता है। गीत को इस गाने के बोल मशहूर जावेद अख्तर साहब द्वारा लिखे गए हैं। ऐसे में जब संगीतकार जोड़ी और कलाकार- सिद्धांत चतुवेर्दी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव- मंच पर आए तो वीकेंडर दर्शक का दिल खूशी से झूम उठा।

फिल्म का निर्देशन डेब्यूटेंट निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह ने किया हैं, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने टाइगर बेबी की रीमा कागती और जोया अख्तर के सहयोग से बनाया हैं।

Zakir Khan ने अपने लेटेस्ट स्टैंड-अप स्पेशल, मन पसंद के साथ किया शानदार कमबैक!

एकता कपूर International Emmy Directorate Award जीतने वाली पहली भारतीय महिला फिल्म निर्माता बनी

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now