Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘लोग अब बाबर-रिजवान की ज्यादा इज्जत करेंगे’ हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान का बेतुका बयान, देखें वीडियो

AFG Vs PAK Mohammad Rizwan Shadab Khan

AFG vs PAK: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रविवार शाम को खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और सीरीज में 2-0 की लीड ले ली। ये पाकिस्तान की अफगानिस्तान के खिलाफ पहली हार थी। हालांकि इसके बाद भी टीम के कप्तान शादाब खान के चेहरे पर शिकन नहीं दिखी और उन्होंने अजीबोगरीब बयान दिया।

शादाब खान का बेतुका बयान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल इस सीरीज में पाकिस्तान युवा टीम के साथ उतरी है और इसमें मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद नहीं है। इस सीरीज में टीम की कमान शादाब खान के पास थी हालांकि वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस शर्मनाक हार के बाद शादाब खान ने एक रोचक बयान दिया जो कि चर्चाओं में है।

शादाब खान ने कहा कि ‘जब बाबर और रिजवान खेलते हैं तो उन पर हमेशा ही स्ट्राइक रेट का प्रेशर रहता है। पीएसएल में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया इसीलिए हमनें उन्हें मौका देने का सोचा। हमें नए-नए प्रयोग करते रहने चाहिए।’ इसके बाद वे मुस्कुराते हुए कहते हैं कि ‘ शायद अब मीडिया वाले समझेंगे की स्ट्राइक रेट का प्रेशर क्या होता है। उन्होंने ये भी कहा कि अब शायद मीडिया और देश के लोग बाबर और रिजवान की ज्यादा इज्जत करेंगे। उनके मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों को उतनी इज्जत नहीं मिलती है।

युवा खिलाड़ी घबरा रहे थे – शादाब खान

वहीं मैच के बारे में उन्होंने ये भी कहा कि- ‘ये अच्छा स्कोर था। हम फिर से संघर्ष कर रहे थे। आंकड़ों पर नजर डालें तो अगर आप पावरप्ले में 3 विकेट गंवाते हैं तो आप 70 फीसदी मैच हार जाते हैं। मुझे लगता है कि घबराहट है – वे पहली बार पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं। हमें उनका समर्थन करना होगा। कई बार आप प्रदर्शन नहीं करते लेकिन रवैया मायने रखता है। मेरे लिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। उनके पास प्रतिभा है। वे महान क्रिकेटर होंगे।’

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now