Prajasatta Side Scroll Menu

मैच के बाद किंग कोहली ने फिर जीता फैंस का दिल, इन प्लेयरों को मिली विराट की जर्सी, देखें video

Virat Kohli Gifts Jersey To Usman Khawaja And Alex Carey

IND vs AUS: विराट कोहली (Virat Kohli) ने अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में न केवल अपने बल्ले से जलवा बिखेरा बल्कि मैच के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे लोग एक बार फिर उनकी तारीफ कर रहे हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों को मैच के बाद अपनी जर्सी गिफ्ट की।

ख्वाजा-कैरी को मिली विराट की जर्सी

मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी हुई, जिसमें विराट कोहली को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए नजर आए, इसी दौरान किंग कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी को अपनी जर्सी गिफ्ट की। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विराट ने जर्सी पर दिया ऑटोग्राफ

इस दौरान विराट कोहली ने ख्वाजा और कैरी को जो जर्सी गिफ्ट की उस पर अपना अपना ऑटोग्राफ भी दिया। विराट कोहली का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि विराट कोहली की बॉन्डिंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से शानदार है, जिसका नाजारा मैच के दौरान भी कई बार देखने को मिला। विराट कोहली ने जब शतक पूरा किया तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ समेत कई खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया।

इसे भी पढ़ें:  रोहित शर्मा का बड़ा प्लान, चौथे टेस्ट में इस धाकड़ खिलाड़ी की हो सकती हैं एंट्री!

विराट ने खेली शानदार पारी

विराट कोहली अमहदाबाद टेस्ट में लंबे समय बाद फॉर्म में नजर आए, उन्होंने करीब 3 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शानदार शतक लगाया। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 186 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now