Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैदान पर कदम रखते ही विराट-रोहित और धोनी के खास क्लब में शामिल होंगे Hardik Pandya

IND Vs AUS 1st ODI Hardik Pandya

IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों के चलते उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या कप्तानी करने वाले हैं। ये वनडे में कप्तान के रुप में उनका पहला मैच है और वे मैदान पर कदम रखते ही भारत के वनडे में 27वें कप्तान बन जाएंगे।

अजीत वाडेकर थे पहले भारतीय कप्तान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में पहले वनडे कप्तान अजीत वाडेकर हैं, जिन्होंने 1974 में 2 मैचों में कप्तानी की। अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारत ने दोनों मैच गवाएं। इसके बाद से 26 भारतीय खिलाड़ी भारत के लिए वनडे में कप्तानी कर चुके हैं। सबसे ज्यादा मैचों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, जिन्होंने भारत को इस फॉर्मेट में कप्तान रहते विश्वकप भी जिताया। उनसे पहले कपिल देव ने 1983 में भारत को ओडीआई विश्वकप जिताया।

Team India ODI Captain List: ये है भारत की वनडे टीम के 26 कप्तान

1.अजीत वाडेकर,
2.श्रीनिवास वेंकटराघवन,
3. बिशन सिंह बेदी,
4. सुनील गावस्कर
5. गुंडप्पा विश्वनाथ
6. कपिल देव
7. सैयद किरमानी
8. मोहिंदर अमरनाथ
9. रवि शास्त्री
10. दिलीप वेंगसरकर
11. के श्रीकांत
12. मोहम्मद अजहरुद्दीन
13. सचिन तेंदुलकर
14. अजय जडेजा
15. सौरव गांगुली
16. राहुल द्रविड़
17.अनिल कुंबले
18.वीरेंद्र सहवाग
19. एमएस धोनी
20. सुरेश रैना
21. गौतम गंभीर
22. विराट कोहली
23. अजिंक्य रहाणे
24. रोहित शर्मा
25. शिखर धवन
26. केएल राहुल

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम के स्क्वॉड

टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now