Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैं क्या करूं के सवाल पर पुजारा ने दिया मजेदार जवाब, फिर अश्विन ने लूट ली महफिल

IND Vs AUS Cheteshwar Pujara Ravichandran Ashwin1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा चौथा टेस्ट सोमवार को ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पांचवें दिन इस मुकाबले में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल गेंदबाजी करने पहुंचे। पुजारा ने 1 ओवर में 1 रन दिया तो वहीं गिल ने 1.1 ओवर में 1 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। दोनों बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते देख टीम इंडिया खुश हो गई। मैच के बाद अश्विन ने पुजारा की गेंदबाजी पर फोटो ट्वीट कर कहा- मैं क्या करूं? जॉब छोड़ दूं?

पुजारा ने दिया जवाब

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुजारा ने जब ये ट्वीट देखा तो वह खुद को जवाब देने से नहीं रोक सके। उन्होंने कहा- नहीं, ये सिर्फ तुम्हें नागपुर में वन डाउन उतरने पर थैंक्यू कहने के लिए था। दरअसल, अश्विन इस मुकाबले में नाइट वॉचमैन की भूमिका में तीसरे नंबर पर उतरे थे। अब इस जवाब को देख अश्चिन से भी नहीं रहा गया। उन्होंने पुजारा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा- आपके इरादे की तारीफ की जानी चाहिए, लेकिन इस कर्ज को उतारते देख आश्चर्यचकित हूं। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस मजेदार बातचीत ने क्रिकेट के गलियारों में महफिल लूट ली है।

7 जून को WTC Final में भिड़ेंगी दोनों टीमें

अश्विन की गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने पहली ईनिंग में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। जबकि दूसरी ईनिंग में एक विकेट लिया। हालांकि टीम इंडिया बाद में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की साझेदारी तोड़ने में नाकाम रही और अंतत: मैच ड्रॉ हो गया। इधर, न्यूजीलैंड के श्रीलंका पर जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब दोनों टीमें 7 जून से द ओवल लंदन में शुरू होने वाले मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now