Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मैंने उनसे अच्छा खिलाड़ी नहीं देखा’ Suryakumar Yadav के मुरीद हुए रिकी पोंटिंग, कह दी ये बड़ी बात

Untitled85

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार और विस्फोटक खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी शॉट मारने की प्रतिभा से सभी को हैरान भी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को मिस्टर 360 कहा जाता है और वे मैदान की चारों तरफ गेंद को भेज देते हैं। सूर्या का बल्ला टी20 में जमकर बोलता है और इसी के चलते उन्हें आईसीसी द्वारा टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 का आवॉर्ड भी दिया गया है। वहीं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

सूर्यकुमार यादव के शॉट खेलने का तरीका बेहतरीन- पोंटिंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में सूर्यकुमार यादव को लेकर कई बड़ी बाते कही। उन्होंने इस शो में कहा कि ‘ हम 360 डिग्री शॉट मारने कई खिलाड़ी देखें हैं लेकिन सूर्या के कुछ शॉट्स बेहतरीन है। वे जिस प्रकार विकेटकीपर के पीछे से गेंद को भेजते हैं वह बेहतरीन है। वह कई लोगों से बेहतरीन तरीके से इसे कर रहे हैं।

सूर्या है इस फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी – पोंटिंग

वहीं इसके आगे पोंटिंग ने कहा कि ‘ इनोवेशन और स्किल के हिसाब से मैंने उनसे बेहतरीन खिलाड़ी नहीं देखा इस फॉर्मेट में। उन्होंने ये भी कहा कि वो जो कर रहे हैं वैसा ही और भी ज्यादा खिलाड़ी करने की कोशिश करेंगे और ये फॉर्मेट आगे बढ़ जाएगा।

विराट और अय्यर से मिली सूर्या को मदद – पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर भी बात की और कहा कि विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल कर अब वे अपने सबसे फिट रूप में है।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now