Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मेरा एक सीधा सा नियम है…,’ हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद दिया बड़ा बयान

IND Vs NZ Hardik Pandya2

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए निर्णायक मुकाबले में 168 रनों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। पहले शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी, तो दूसरी ओर पांड्या के साथ अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी की शानदार गेंदबाजी ने कीवी टीम को महज 66 रनों पर ढेर कर दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या को इस जीत के बाद मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पांड्या इस शानदार जीत से गदगद दिखे। उन्होंने मैच के बाद दिल जीतने वाला बयान दिया।

यहां कई असाधारण प्रदर्शन थे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कप्तान ने कहा- मुझे मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यहां कई असाधारण प्रदर्शन थे। यह मैन ऑफ द सीरीज और ट्रॉफी पूरे सपोर्ट स्टाफ को जाता है, मैं उन सभी के लिए खुश हूं। चीजों को लीक से हटकर करने पर पांड्या ने कहा- सच कहूं तो मैं हमेशा इस तरह का खेल खेलता हूं। मैं पढ़ने की कोशिश करता हूं कि क्या जरूरी है, किसी भी तरह के बिना सोचे-समझे या जल्दबाजी के विचार नहीं रहते।

मेरा एक सीधा सा नियम है

अपनी कप्तानी में मैं इसे सरल रखकर अपनी हिम्मत को साथ रखना चाहता हूं। मेरा एक सीधा सा नियम है – अगर मुझे हार मिलती है तो मैं अपनी शर्तों पर हारूंगा। हमने चुनौतियां लेने की बात की है। जब हमने आईपीएल फाइनल खेला तो हमें लगा कि दूसरी पारी ज्यादा मसालेदार है, लेकिन आज इस पिच पर मैं इसे सामान्य मैच बनाना चाहता था क्योंकि यह निर्णायक था। इसलिए हमने पहले बल्लेबाजी की। उम्मीद है कि हम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now