Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘मेरी अंतरात्मा कहती है इस IPL में एक ओवर में 4 छक्के मारूंगा’

Riyan Parag

IPL 2023:  आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। टीमें तैयारी के लिए कैंप लगा रही हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर रियान पराग ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। पराग प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनका ये डोमेस्टिक सीजन अच्छा गया है। ऐसे में उनका कॉन्फिडेंस हाई है। रियान पराग ने ट्वीट कर के ऐलान किया है कि इस बार आईपीएल में तबाही लाएंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रियान पराग ने ट्वीट कर कहा है कि इस बार मेरी अंतरात्मा कहती है कि मैं इस आईपीएल में एक ओवर में 4 छक्के मार रहा हूं। पराग आईपीएल में लंबे वक्त से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है।

रियान पराग के बल्ले से इस सीजन में काफी रन निकले हैं। घरेलू क्रिकेट में बल्ले और गेंद से अच्छा किया है। गुवाहाटी प्रीमियर लीग के 12 मैचों में पराग ने 683 रन बनाए हैं। साथ से 27 विकेट भी लिए। इस टूर्नामेंट को वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने। इस फॉर्म को वह आईपीएल में भी जारी रखने की कोशिश करेगें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now