Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection Day 4: ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को लगा झटका, फिल्म ने चौथे दिन की बस इतनी कमाई

Image 22

Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की सब तारीफ तो जरूर कर रहे हैं। लेकिन अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कमाई की बात करें को फिल्म ने अब तक कुल 7.42 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।

कपिल शर्मा की ज्विगाटो को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने पछाड़ा

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को टक्कर देने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा की ज्विगाटो, कब्ज़ा और हॉलीवुड की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें ऑडियंस ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को ही पसंद किया है।

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कमाई

इस फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने पहले दिन 1.27 करोड़ रुपये कमाए। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 2.26 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने 2.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया हैं।

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ का कुल कलेक्शन

वहीं फिल्म के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई में गिरावट आई है और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने महज 1 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ रानी मुखर्जी की फिल्म की कुल कमाई अब 7.42 करोड़ रुपये हो गई है।

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की क्या है कहानी

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जो एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए पूरे देश से भिड़ जाती है।

साथ ही फिल्म के कलाकारों में अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ भी शामिल हैं। फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ आशिमा चिब्बर द्वारा निर्देशित सच्ची घटना पर बेस्ड है। साथ ही फिल्म में सागरिका चक्रवर्ती की कहानी दिखाई गई है, जिसके बच्चों को 2011 में नॉर्वेजियन चाइल्ड केयर सिस्टम द्वारा उनसे ले लिया जाता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now