Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही फिल्म, पांचवे दिन कमाए महज इतने करोड़

Mrs Chatterjee Vs Norway Trailer

Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection Day 5: बॉलीवुड सुपरस्टार रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस फिल्म को टक्कर देने के लिए बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा की ज्विगाटो, कब्ज़ा और हॉलीवुड की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें ऑडियंस ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को पसंद किया है। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रेंग-रेंग कर कमाई कर रही हैं।

फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने पांचवे दिन कमाए महज इतने करोड़

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की पांचवें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.5 करोड़ का कारोबार किया है।

फिल्म का कुल कलेक्शन

वहीं, ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने शुक्रवार को 1.27 लाख का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 2.26 लाख की कमाई की और तीसरे दिन ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने 2.89 करोड ही कमाए। वहीं, चौथे दिन फिल्म ने 91 लाख का बिजनेस किया और अब इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 8.38 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और कंटेंट की जमकर तारीफ होने के बाद भी फिल्म कमाई करने में नाकाम होती नजर आ रही हैं।

बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ 

इस फिल्म ने ओपनिंग तो ठीक-ठाक की, लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही हैं। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल तो जरूर आया, लेकिन अगर फिल्म के सोमवार और मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बहुत कम कमाई की हैं।

इमोशनल ड्रामा फिल्म है ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’

इसके साथ ही ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसी मां की सच्ची कहानी को दिखाया गया हैं, जो अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए एक देश के शासन और प्रशासन से भिड़ जाती है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ ने भी अहम रोल प्ले किया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now