Prajasatta Side Scroll Menu

मुंबई के खिलाफ यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का किया फैसला, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

UP Warriorz Won The Toss Mumbai Indians Women Playing 11

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के 15वें मैच में यूपी वॉरियर्ज और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हो रहा है। जहां यूपी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। मुंबई लगातार पांच मैच जीतकर पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वहीं यूपी को प्लेऑफ में जाने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा।

यूपी के लिए मैच जीतना जरूरी

मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग की पहली ऐसी टीम बन गई है जो प्लेऑफ में पहुंच गई है, जबकि यूपी को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। मुंबई ने नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली है। मुंबई अगर अपने बचे तीन मैच और जीतती है तो वह फाइनल में सीधी जगह बना लेगी।

मुंबई की प्लेऑफ में जगह पक्की

बता दें कि लगातार पांच मैच जीतकर मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है। लेकिन मुंबई अगर यह मुकाबला जीतती है तो फिर उसके टॉप पर बने रहने के चांस ज्यादा हो जाएंगे। अगर मुंबई टॉप पर रहती है तो वह सीधे ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

मुंबई इंडियंस महिला

(प्लेइंग इलेवन): हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

इसे भी पढ़ें:  राधा यादव ने दिखाई चीते सी फुर्ती, डाइव लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें Video

यूपी वारियर्ज

(प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now