Prajasatta Side Scroll Menu

मुंबई से भिड़ेगी यूपी, प्लेऑफ के लिए UP को जीत जरूरी, जानें संभावित प्लेइंग-11

Mumbai Indians And UP Warriors Match

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस और यूपी की टीम आमने-सामने होगी। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यूपी को यह मैच जीतना होगा। जबकि मुंबई अभी तक खेले सभी पांच मैच जीतकर प्लेऑफ में जग बना चुकी है।

मुंबई अजेय टीम 

विमेंस प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस अब तक सबसे सफल टीम हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने अब तक अपने सभी 5 मैच जीते हैं।  जबकि वहीं वॉरियर्ज ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो यूपी को मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  'Virat Kohli भैया ने हमें प्रोत्साहित किया' पहली जीत के बाद गदगद हुई Smriti Mandhana, कही ये बात

प्लेऑफ के लिए यूपी को जीतना होगा मैच 

मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग की पहली ऐसी टीम बन गई है जो प्लेऑफ में पहुंच गई है, जबकि यूपी को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। मुंबई ने नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली है। मुंबई अगर अपने बचे तीन मैच और जीतती है तो वह फाइनल में  सीधी जगह बना लेगी।

इसे भी पढ़ें:  कुलदीप की कैरम बॉल पर चकमा गए शनाका, एक्शन करता रह गया श्रीलंका का हीरो, देखें वीडियो

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हुमायरा काजी, धरा गुज्जर, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।

यूपी वॉरियर्ज 

एलिसा हीली (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ग्रेस हेरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, किरण नवगिरे, सोफी एक्लेस्टन, श्वेता सेहरावत, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now