Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नागपुर की पिच देख भड़के राहुल द्रविड़, क्यूरेटर से कहा नई पिच तैयार करो

Rahul Dravid

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में 9 फरवरी से खेला जाएगा। मैच से पहले नागपुर की पिच को लेकर काफी चर्चा चल रही है। पिच की पहली झलक भी आ गई है। इस बीच बड़ा अपडेट ये है कि टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को पिच पसंद नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल द्रविड़ के कहने पर इसको फिर से बदल दिया गया।

द्रविड़ को पसंद नहीं आई नागपुर की पिच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक रिपोर्ट के अनुसार, जो पिच भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए तैयार की गई थी, वह राहुल द्रविड़ को पसंद नहीं आई। इस पिच में स्पिनरों के लिए मदद कम थी। जिसपर द्रविड़ ने ऐतराज जताया। वे पिच पर घास देखकर भड़क गए। VCA को भारतीय टीम के हेड कोच के इस आदेश को आनन-फानन में पूरा करना पड़ा। इसके बाद मैदानकर्मियों को साइड स्क्रीन में भी बदलाव करना पड़ा।

और पढ़िए –

क्यूरेटर दूसरी पिच तैयार करने में जुटे हैं

राहुल द्रविड़ ने घास वाली पिच की जगह दूसरी पिच को मैच के लिए चुना है। अब क्यूरेटर इसे तैयार करने में जुटे हैं। टीम इंडिया टर्निंग ट्रैक का फायदा उठाना चाहती है। खबर तो ये भी है कि टीम में तीन स्पिनर को मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि नागपुर के मैदान पर भारत के गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। भारत ने इस मैदान पर 6 टेस्ट मैचों में से 4 में जीत एक में हार का सामना किया है।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now