Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नागपुर की पिच से किसे मिलेगा फायदा?

New Project14 1

IND vs AUS 1st Test: नागपुर टेस्ट की शुरुआत 9 फरवरी से हो रही है। पहला मैच गुरुवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच से पहले नागपुर की पिच को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। अब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने पिच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि नागपुर में किसे फायदा मिलेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने नागपुर की पिच को देखने के बाद कहा कि’ पिच काफी सुखी हुई है। मेरा मानना है कि इस पर स्पिनरों को मदद मिलेगी। खासकर बायें हाथ के स्पिनर हमारे बायें हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ प्रभावी होंगे, पिच का एक क्षेत्र पूरी तरह से सूखा है।’

स्टीव स्मिथ ने कहा- हमारे बल्लेबाज लय में आ चुके हैं

स्टीव स्मिथ ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि ‘ उनकी टीम ने बेंगलुरु में अच्छी प्रैक्टिस की है। अब वह यहां भी अभ्यास कर रहे हैं। जिससे खिलाड़ी लय हासिल कर रहे हैं, मुझे लगता है कि पिच काफी धीमी होगी लेकिन मैं इसे लेकर आश्वस्त नहीं हूं।’ मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान की पिच टर्नर वाली तैयारी की गई है, जिससे स्पिनर्स को फायदा मिला है।

15 बार खेली जा चुकी है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 15 बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान टीम इंडिया ने 9 मैच जीते, जबकि 5 बार कंगारूओं ने इस पर कब्जा जमाया, 1 मैच ड्रा रहा।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का शेड्यूल (Border-Gavaskar Trophy 2023 Schedule)

पहला टेस्ट मैच, 9 से 13 फरवरी (नागपुर)
दूसरा मैच, 17 से 21 फरवरी (दिल्ली)
तीसरा मैच, 1 से 5 मार्च (धर्मशाला)
चौथा मैच, 9 से 13 मार्च (अहमदाबाद)

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now