Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निर्णायक मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची भारतीय टीम, खास अंदाज में हुआ स्वागत, देखें वीडियो

IND Vs NZ 3rd T20 Ahemdabad

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहला मैच जहां कीवी टीम ने जीता था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंच गई है। जहां पर उनका बेहतरीन अंदाज में स्वागत हुआ है।

भारतीय टीम पहुंची अहमदाबाद, आज से शुरू करेगी प्रेक्टिस

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत औ न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के सामने ‘करो या मरो’ की स्थिति है जहां मेहमान और मेजबान टीम किसी भी हाल में आखिरी मुकाबले को जीतना चाहेंगी। इस मैच के लिए जैसे ही भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंची तो आस पास लोगों की भीड़ लग गई वहीं एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को पारंपरिक शॉल पहनाकर अहमदाबाद में स्वागत किया गया। वहीं भारतीय टीम आज से इस मैच के लिए प्रेक्टिस शुरू कर देगी। भारत के अलावा न्यूजीलैंड की टीम भी वहां पहुंच गई है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़े शानदार हैं

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़े शानदार हैं। इस मैदान पर भारत ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत हासिल की। 2 मैचों में हार मिली है। 2021 में भारत और इंग्लैंडके खिलाफ इसी मैदान पर पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से जीता था। इस मैदान पर भारत का सर्वोच्च स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन है।

टी20 सीरीज के लिए IND और NZ का स्क्वाड

भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now