Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निर्णायक मैच से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बल्लेबाजों को हैरान करने वाला ये गेंदबाज बाहर

IND Vs NZ 2nd T20 Playing 11

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहला मैच जहां कीवी टीम ने जीता था, तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बाजी मारी। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल ताजा जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किए गए मुकेश कुमार बाहर हो गए हैं और रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में नहीं मिला मौका

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि बिहार के रहने वाले मुकेश कुमार को रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने के चलते टीम इंडिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए सिलेक्ट किया गया था जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम की जर्सी पहनने की उम्मीद थी लेकिन टीम द्वारा उन्हें पहले दो मैच में नहीं खिलाया गया जिसके बाद अब वे तीसरे मैच से पहले ही रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम बंगाल की ओर से खेल रहे हैं। वे टीम से बाहर क्यों हुए हैं इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी हई है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़े शानदार हैं

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया के आंकड़े शानदार हैं। इस मैदान पर भारत ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत हासिल की। 2 मैचों में हार मिली है। 2021 में भारत और इंग्लैंडके खिलाफ इसी मैदान पर पांच मैचों की टी20 सीरीज हुई थी, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से जीता था। इस मैदान पर भारत का सर्वोच्च स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन है।

टी20 सीरीज के लिए IND और NZ का स्क्वाड

भारतीय टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now