Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Oscars 2023: ऑस्कर में अमेरिकी डांसर्स का ‘नाटू-नाटू’ गाने पर धमाकेदार डांस, देखें वीडियो

OSCAR NATU NATU THUMB

Oscars 2023: इस बार यानी 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसके साथ ही फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता है। फिल्म की प्रॉड्यूसर गुनीत मोंगा हैं। इस शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने ‘हॉल आउट’, ‘हाउ डू यू मेज़र ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया।

‘नाटू नाटू’ को मिला स्टैंडिंग ओविएशन

इसके साथ ही बता दें कि अवॉर्ड नाइट में स्टेज पर ‘नाटू नाटू’ के सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने लाइव परफॉर्मेंस दी और इस दौरान स्टेज पर जबरदस्त डांस भी हुआ। स्टेडियम में मौजूद सभी लोग ‘नाटू नाटू’ की धुन पर थिरकते नजर आए और गाने को स्टैंडिंग ओविएशन भी मिला।

और पढ़िए –

‘नाटू नाटू’ पर झूमता नजर आया पूरा स्टेडियम

बतातें चलें कि इस खास पल का वीडियो अब सामने आ गया है, जिसमें पूरा स्टेडियम झूमता नजर आ रहा है। ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे इस वीडियो को देखकर सभी बहुत खुश है। साथ ही फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली भी ‘नाटू नाटू’ पर परफॉर्म करने वालों को चीयर करते दिखे।

ऑस्कर में अमेरिकी डांसर्स ने ‘नाटू-नाटू’ गाने पर धमाकेदार डांस किया है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इस दौरान चीयर करती नजर आई।

दीपिका पादुकोण भी चीयर करती दिखी

साथ ही इस गाने की परफॉर्मेंस को स्टेज पर दीपिका पादुकोण ने अनाउंस किया और वो इसे चीयर करती नजर आई। उन्होंने आर्टिस्ट्स को स्टेज पर बुलाते हुए कहा, एक कैची कोरस, इलेक्ट्रीफाइंग बीट्स और किलर डांस मूव्स के कॉम्बीनेशन ने इसे ग्लोबल सेंसेशन बना दिया।

और पढ़िए –

फिल्म आरआरआर में ये गाना एक बेहद खास सीन के दौरान प्ले किया गया है। तेलुगु में गाए जाने और फिल्म के एंटी कोलोनियन थीम को दिखाती है। यह भी पूरी तरह से धमाकेदार है, क्या आप नाटू को जानते हैं? आप जानने वाले हैं।”

ऑस्कर की परंपरा

इसके साथ ही ‘नाटू नाटू” को गाने वाले गायक राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव, संगीतकार एमएम कीरावनी के साथ ऑस्कर दर्शकों के लिए तेज गति वाले गीत का प्रदर्शन करेंगे। बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग नॉमिनी द्वारा लाइव परफॉर्मेंस सालों से ऑस्कर की परंपरा का हिस्सा है।

”नाटू नाटू” ने इस साल की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम किया है। इसके साथ ही इस अवॉर्ड शो में राम चरण, एनटीआर जूनियर और निर्देशक एसएस राजामौली ‘नाटू नाटू’ की जीत के लिए चीयर करते नजर आए।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now