Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘पहले बैटिंग करेंगे…,’ अक्षर पटेल ने संजय मांजरेकर के सवाल पर लूट ली महफिल

IND Vs AUS Axar Patel

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा ने शतक ठोक तूफान मचाया। रोहित ने 212 गेंदों में 12 चौके-5 छक्के ठोक कुल 120 रन जड़े। वहीं निचले क्रम पर आए अक्षर पटेल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

संजय मांजरेकर के सवाल पर दिया जवाब

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 321 रन बनाकर 144 रनों की बढ़त ली है। रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन भारतीय टीम 321 के स्कोर से आगे बढ़ेगी। हालांकि तीसरे दिन क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अक्षर ने मैच प्रजेंटर संजय मांजरेकर के एक सवाल का जवाब देकर महफिल लूट ली।

कल बैटिंग करेंगे

मांजरेकर ने अक्षर से पूछा- क्या लगता है कि कल ये पिच कैसा बिहेव करेगा, जब आप शायद गेंदबाजी करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षर ने कहा- हम पहले बैटिंग करेंगे, तब तक तो पिच अच्छा खेलेगा। यानी अक्षर को उम्मीद है कि वे भारतीय पारी को लंबा ले जा सकते हैं। अक्षर ने आगे कहा- उसके बाद बॉलिंग करेंगे तो हम फ्रैश रहेंगे तो हमें बॉलिंग से मदद मिलेगी। मांजरेकर ने इस पर कहा- चलो देखते हैं क्या होता है, कल के लिए शुभकामनाएं।

पिछले एक साल से फॉर्म अच्छा चल रहा है

अक्षर ने इससे पहले कहा- पिछले एक साल से मेरा फॉर्म अच्छा चल रहा है। मैं अपनी टेक्नीक पर काम कर रहा हूं। कोच राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा है कि खुलकर खेलो। इसलिए मैं जडेजा के साथ बल्लेबाजी करते समय यही कह रहा था कि हमें गेम को फोकस करते हुए आगे लेकर जाना है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now