Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Pathaan On Prime Video: आधी रात ओटीटी पर रिलीज हुई ‘पठान’, डिलीटेड सीन्स देखकर फैंस बोले- ‘थिएटर में आग लगा देते’

Pathaan On Prime Video

Pathaan On Prime Video: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ दुनियाभर में धूम मचा रही हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ है। अब फिल्म की रिलीज के तीन महीने बाद ‘पठान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 22 मार्च यानी आज रिलीज हो गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्राइम वीडियो पर देखने फिल्म पठान के देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने थिएट्रिकल रिलीज में डिलीट किए सीन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने की बात भी की है।

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’

ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म ‘पठान’ को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ट्वीट करना शुरू कर दिया है। साथ ही एक फैन ने तो ‘पठान’ की ओटीटी रिलीज में दिखाए गए एक डिलीट सीन को भी शेयर किया है।

एक फैन ने ‘पठान’ की ओटीटी रिलीज में दिखाए गए डिलीट सीन को किया शेयर

इस वीडियो किल्प में साफ देखा जा सकता है कि लिफ्ट ओपन होती है और शाहरुख खान ब्लैक चश्मा लगाए एक ऑफिस में धांसू एंट्री लेते हैं। साथ ही फैन ने इस किल्प को शेयर करते हुए लिखा कि- “ क्यों इस सीन को हटा दिया गया….ये सीन थिएटर में आग लगा देता।”

“मौसम बिगड़ गया है, पठान ने प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर सर्वर क्रैश कर दिया है”- यूजर

इसके साथ ही एक अन्य फैन ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर लिखा कि- “ मौसम बिगड़ गया है. पठान ने प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर सर्वर क्रैश कर दिया है।” इसके साथ ही लोग थिएट्रिकल रिलीज के दौरान फिल्म से हटाए गए सीन्स को ओटीटी में दिखाने जाने की क्लिप भी शेयर कर रहे हैं।

लोगों के सिर आज भी चढ़ा है ‘पठान’ का खुमार

बता दें कि शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ को रिलीज हुए तीन महीने हो चुके हैं और इसके साथ ही अभी भी लोगों पर इसका खुमार चढ़ा हुआ है। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही हैं। अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद लोगों ने खुशी जाहिर की हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now