Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फैंस के लिए खुशखबरी…जानिए कब अस्पताल से घर लौटेंगे पंत

Untitled22 2

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया और क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की तबीयत में अब काफी सुधार हो गया है, उन्हें इस हफ्ते कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। इनसाइड स्पोर्ट्स के अनुसार, इस बात की जानकारी बीसीसीआई के अधिकारी ने दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद से ही अस्पताल में भर्ती हैं, अब 1 महीने बाद उनकी हालत में सुधार है और वह घर जाने को भी तैयार हैं। हालांकि उन्हें घर जाने के बाद फिर से अस्पताल जाना पड़ेगा, क्योंकि उनके दूसरे घुटने की सर्जरी होगी, क्योंकि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए हादसे में पंत के दाहिने घुटने के तीनों लिगामेंट टूट गए थे। इनकी रिकवरी के लिए सर्जरी जरूरी है।

ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी होना बाकी

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘उसे लगभग एक महीने में एक और सर्जरी की आवश्यकता होगी। डॉक्टर तय करेंगे कि दूसरी सर्जरी कब करना सही है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम डॉ पर्दीवाला और अस्पताल के लगातार संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।’

30 दिसंबर को हुआ था पंत का एक्सीडेंट

आपको बता दें कि 30 दिसंबर को पंत जब दिल्ली से अपनी मां को देखने के लिए रुड़की जा रहे थे तभी वह सड़क दुर्घटना का शिकार हुए, उनकी मर्सिडीज एसयूवी में आग लग गई थी। पंत को उस वक्त दो भले लोगों ने बचा लिया था। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें निकटतम सक्षम अस्पताल ले जाया गया, उनकी कलाई और घुटने में भी चोटें आई हैं।

16 जनवरी को पंत ने दिया था हेल्थ अपडेट

हादसे के बाद 5वें दिन बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को देहरादून में भीड़ से बचने के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के साथ मिलकर पंत का इलाज किया। इसके बाद 16 जनवरी को ऋषभ ने कोकिलाबेन अस्पताल से ठीक होने की पहली तस्वीर पोस्ट की थी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now