Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फंस गया था मैच…प्वाइंट और कवर पर ऋचा घोष ने लगाए 3 लगातार चौके

BCCI 1

IND vs PAK: विमेंस टी 20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने सात विकेट से शानदार जीत हासिल की है। एक समय टारगेट का पीछा करते समय टीम इंडिया फंसी-फंसी नजर लग रही थी। 18 बॉल में 28 रन की दरकार थी। जेमिमा रोड्रिग्ज और रिचा घोष ने अटैक किया और मैच को पाकिस्तान के पाले से छिन लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऋचा घोष ने काटा गदर

18वां ओवर टर्निंग प्लाइंट बना। पहली गेंद पर 1 रन लेकर जेमिमा रोड्रिग्स ने स्ट्राइक ऋचा घोष को दिया। ऋचा घोष को ऐमन अनवर के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारा। ऑफ स्टंप के बाहर नीरस की शॉर्ट डिलीवरी पर कट मारकर ऋचा घोष बटोरा। अगली गेंद पर भी सेम शॉट खेला और चौका लगाया। ऋचा घोष को ऐमन अनवर को अगली गेंद पर कवर में चौका मारा। गेंद स्लॉट में थी ऋचा इंतजार करती रहीं और गैप में कवर ड्राइव मारा। ऋचा और जेमिमा ने 58 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की।

एशिया कप में मिली हार का बदला

भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत कर दिया है। अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया है। 150 रनों के टारगेट को भारत ने 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 53 बनाए। वहीं ऋचा घोष भी 31 रन पर नॉटआउट लौटीं। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। ऋचा और जेमिमा ने 58 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की। जेमिमा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल थे। वहीं ऋचा घोष ने 20 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े। ऋचा ने 31 रन बनाए।

कप्तान बिस्माह मरूफ ने खेली कप्तानी पारी

टीम का अगला मुकाबला 15 फरवरी को केप टाउन पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला जाएगा। यह टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में पाक पर 5वीं जीत है। विमेंस टी-20 क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को 11वीं बार हराया है। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर रविवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से आयेशा नसीम ने 25 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, कप्तान बिस्माह मरूफ ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन का योगदान दिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now