Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पुजारा की बॉलिंग देख मुस्कुराई टीम इंडिया, कुलदीप यादव ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो

IND Vs AUS Cheteshwar Pujara Bowling1

नई दिल्ली: आपने टीम इंडिया के टेस्ट एक्सपर्ट चेतेश्वर पुजारा को बल्लेबाजी कर गेंदबाजों के पसीने छुड़ाते हुए तो देखा होगा, लेकिन वे गेंदबाजी करते हुए बेहद कम मौकों पर नजर आए हैं। पुजारा को गेंदबाजी करने देखना खास मौका बन जाता है। वह चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए देखे गए। उन्होंने सिर्फ एक ओवर किया, लेकिन सुर्खियां खूब बटोर लीं। उन्हें गेंदबाजी करते देख टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव भी मुस्कुरा दिए।

पुजारा ने डाला 78वां ओवर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 78वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के गेंदबाज जब ऑस्ट्रेलिया की टुक-टुक बल्लेबाजी के आगे थककर चूर हुए तो कप्तान रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा को बॉलिंग देने का फैसला लिया। उन्होंने मार्नस लाबुशेन और कप्तान स्टीव स्मिथ के आगे पुजारा को गेंदबाजी सौंप दी। पुजारा ने पहली गेंद डाली तो लाबुशेन ने दौड़कर एक रन ले लिया। इसके बाद पुजारा ने दूसरी गेंद डाली तो स्मिथ ने इसे रोक लिया। पुजारा की सधी हुई गेंदबाजी देख डगआउट में बैठे स्टार स्पिनर कुलदीप यादव भी मुस्कुरा दिए। वहीं ईशान किशन और जयदेव उनादकट ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस ओवर में पुजारा ने एक भी रन नहीं दिया। वे 1 ओवर में 1 रन देकर किफायती साबित हुए। इससे पहले पुजारा काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए गेंदबाजी करते नजर आए थे।

पुजारा ने चटकाए हैं 6 विकेट

पुजारा के गेंदबाजी करियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में अब तक 103 मैचों में 18 बॉल फेंकी हैं। जबकि फर्स्ट क्लास के 245 मैचों में 263 बॉल फेंककर 6 विकेट चटकाए हैं। लिस्ट ए के 117 मैचों में उन्होंने एक ओवर फेंका है।

टीम इंडिया ने WTC Final के लिए किया क्वालिफाई

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने दोपहर तक दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 175 रन बना लिए थे। इस दौरान दोनों टीमों के कप्तानों के बीच चर्चा हुई और अंपायर्स से सलाह के बाद मैच को ड्रॉ कर दिया गया। इस ड्रॉ के साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर जीत के बाद WTC Final के लिए क्वालिफाई कर लिया है तो वहीं बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया। WTC फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 7 जून को होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now