Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राखी सावंत पर टूटा दुखों का पहाड़, इस बीमारी के बाद मां का निधन

राखी सावंत व जया सवांत फाइल फोटो

Rakhi Sawant mother died: अभिनेत्री राखी सावंत की मां जया सावंत का शनिवार को देहांत हो गया। जया सावंत को कैंसर और ब्रेन ट्यूमर था। वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती थीं। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहीं थी। अकसर राखी सावंत को अस्पताल में अपनी मां के पास आते-जाते देखा जाता था।

कई बार राखी अपने फैंस से मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ मांगे की बात कहती सुनी जाती थी। राखी की मां के निधन से उनके फैंस दुखी हैं। सोशल मीडिया पर राखी के फैंस उन्हें सांत्वाना दे रहे हैं। इससे पहले राखी सावंत मराठी बिग बॉस से बाहर हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां के साथ खाया सीजन का पहला आम, शेयर किया इमोशनल वीडियो, देखें

सूत्रों की मानें तो राखी सावंत काफी दुखी हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस समय बेहद करीबी लोग उनके साथ हैं। हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मां के इलाज के लिए राखी की आर्थिक मदद भी की थी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now