Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Ravindra Jadeja का हाहाकार, चटका डाले 7 विकेट, घातक गेंदों से उड़ाईं गिल्लियां, देखें वीडियो

Ranji Trophy Saurashtra Vs Tamil Adu Ravindra Jadeja 1

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने हाहाकार मचा दिया है। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में अपनी फिटनेस साबित करने आए जडेजा सौराष्ट्र के कप्तान के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। तीसरे दिन तीसरे सेशन तक जडेजा ने 17.1 ओवर में 53 रन देकर 7 विकेट चटका डाले। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 मेडिन ओवर भी फेंके।

इस तरह चटकाए 7 विकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जडेजा की गेंदबाजी के आगे तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान, बाबा इंद्रजीत और कप्तान प्रदोष पॉल पस्त हो गए। जडेजा ने शाहरुख खान को 2 रनों पर बोल्ड किया, वहीं बाबा इंद्रजीत को 28 रनों पर बोल्ड कर चलता किया। कप्तान प्रदोष पॉल को जडेजा की घातक गेंदबाजी ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद विजय शंकर को 10, अजीत राम को 7, मनिमारन सिद्धार्थ को 17 और संदीप वारियर को 4 रन पर आउट कर कोहराम मचा दिया। जडेजा ने इतनी घातक गेंदें फेंकी कि बल्लेबाज सिर्फ एक्शन मोड में ही रह गए और गिल्लियां उड़कर दूर जा गिरीं।

इससे पहले पहली ईनिंग में स्टार ऑलराउंडर ने एक विकेट चटकाया था। जडेजा ने बाबा इंद्रजीत को 66 रनों पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह उन्होंने दोनों ईनिंग में कुल 8 विकेट चटकाकर धमाकेदार कमबैक किया है।

बल्लेबाजी में बनाए 15 रन

हालांकि वह पहली ईनिंग में बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और 15 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा ने 23 गेंदों में 3 चौके ठोके। उन्हें बाबा अपराजित ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। उल्लेखनीय है कि जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस साबित करने उतरे हैं। अगर वह अपनी फिटनेस साबित करते हैं तो उन्हें टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में जगह मिल जाएगी। जडेजा लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। पिछले सितंबर में एशिया कप के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई थी। हालांकि उनकी सर्जरी हो चुकी है और अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। इस मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा और नियमित कप्तान जयदेव उनादकट को आराम दिया गया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now