Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रविंद्र जडेजा की स्टाइल में Harleen Deol बाउंड्री से मारा रॉकेट थ्रो, उखाड़ डाला स्टंप, देखें Video

Harleen Deol Tremendous Run Out Humaira Kazi

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात जॉइंट्स (Gujarat Giants) को हराकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। मैच में जीत भले ही मुंबई ने हासिल की हो लेकिन गुजरात की प्लेयर हरलीन देओल (Harleen Deol) ने सबका दिल जीत लिया। क्योंकि उन्होंने एक शानदार रन आउट किया।

हरलीन देओल ने मारा रॉकेट थ्रो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हरलीन देओल बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही थी, हरमनप्रीत कौर और हुमेरा काजी बल्लेबाजी कर रही थी। हरमन ने एक शानदार शॉट खेला गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ गई, तब तक हरमन और हुमेरा ने एक रन दौड़ लिया, लेकिन जब वह दूसरा रन लेने के लिए दौड़ी तब तक बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही हरलीन देओल ने गेंद को रोककर बाउंड्री से ही रॉकेट थ्रो मारा, जो सीधा जॉकर स्टंप पर लगा, इस खतरनाक थ्रो से हुमेरा काजी को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

हरलीन ने बैटिंग में भी दिखाए हाथ

हरलीन ने फील्डिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी किला लड़ाने की कोशिश की उन्होंने 23 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, इस दौरान हरलीन ने तीन शानदार चौके भी लगाए, लेकिन गुजरात की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिससे गुजरात की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात जायंट्स: स्नेह राणा (कप्तान), सोफिया डंकली, हरलीन देओल, सब्बिनेनी मेघना, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, मानसी जोशी, एश्ले गार्डनर और किम गार्थ।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, हुमायरा काजी, धरा गुज्जर, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now