Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रोहित शर्मा ने नाथन लायन जोरदार छक्का, देखें VIDEO

Rohit Sharma Hit Nathan Lyon For A Brilliant Six

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया लगातार प्रैक्टिस में जुटी है, वहीं कंगारू टीम भी लगातार प्रैक्टिस कर रही है। भारत के बल्लेबाजों और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है। इससे पहले रोहित शर्मा और नाथन लायन का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

रोहित ने लायन को लगाया था छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन का यह वीडियो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का ही है। लायन अपनी बॉलिंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे, रोहित भी लायन को संभलकर खेलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तभी उनकी एक गेंद टर्न लेकर सीधी रोहित शर्मा के मुंह पर लगी। हालांकि रोहित ने हेलमैट पहन रखा था, जिससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। लेकिन इसके बाद लायन की अगली गेंद पर रोहित ने करारा छक्का मारा।

रोहित शर्मा ने पहले से ही नाथन लायन की गेंद को समझा और कदमों का इस्तेमाल करते हुए सीधा छक्का लगा दिया। जिसका वीडियो अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।

9 फरवरी से पहला टेस्ट

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत 4 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इस बार दोनों टीमों में स्पिन बॉलिंग को लेकर तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने की उम्मीद है। यही वजह है कि एक तरफ कंगारू टीम स्पिन बॉलिंग को लेकर तैयारियों में जुटी है। तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम भी लगातार नेट पर पसीना बहा रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now