Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऋषभ पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपिंग करेगा यह धाकड़ बल्लेबाज, शुरू की प्रैक्टिस

Sarfaraz Khan Wicketkeeping For Delhi Capitals

IPL 2023: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी बदली हुई नजर आएगी। ऋषभ पंत के नहीं होने की वजह से दिल्ली ने डेविड वॉर्नर को कप्तान और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया है। लेकिन दिल्ली के लिए समस्या यही खत्म नहीं हुई थी। दिल्ली के पंत की गेरमौजूदगी में एक अच्छे विकेटकीपर की तलाश भी भी थी। लेकिन दिल्ली की यह तलाश अब पूरी होती दिख रही है।

सरफराज खान करेंगे विकेटकीपिंग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऋषभ पंत अब तक दिल्ली के लिए कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभाते थे। लेकिन एक्सीडेंट के बाद वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर की जिम्मेदारी को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंत की जगह धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग करेंगे।

प्रैक्टिस की फोटो हो रही वायरल

दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज खरफराज खान विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे इस बात के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि वह इस बार दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

सरफराज खान का शानदार प्रदर्शन

सरफराज खान ने इस साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन अब दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो से ही लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now