Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सचिन के सामने शुभमन गिल का तूफान, कीवी टीम के खिलाफ बनाया शानदार शतक

Shubman Gill Scored A Brilliant Century

IND vs NZ: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफान ला दिया। गिल ने शानदार शतक लगाया है। शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कीवी बल्लेबाजों की जमकर खबर ली और शानदार शतक लगाया है।

शुभमन गिल ने 54 गेंद में लगाया शतक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शुभमन गिल ने आज आते ही कीवी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी शुरू कर दी। गिल ने पहले तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया, उसके बाद उन्होंने अपना गियर बदल दिया और तेज बैटिंग शुरू कर दी। गिल ने महज 54 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया।

टी-20 करियर का पहला शतक

शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग करते हुए 10 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। जबकि अभी वह बैटिंग कर रहे हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। इससे पहले वनडे सीरीज में गिल ने कीवी टीम के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था। जबकि अब उन्होंने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया है।

भारतीय टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान) डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स,  माइकल ब्रेसवेल, बेन लिस्टर, फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन,  ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now