Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां के साथ खाया सीजन का पहला आम, शेयर किया इमोशनल वीडियो, देखें

Sachin Tendulkar Mother Aam

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का अपने परिवार से लगाव जगजाहिर है। सचिन जहां उनकी पत्नी का हर परिस्थिति में साथ देते हैं वहीं उनका अपनी मां से भी लगाव बेहद खास है। सचिन ने हाल ही में अपनी मां के साथ आम खाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है जिसे हर तरफ पसंद किया जा रहा है।

सचिन ने अपनी मां के साथ खाया सीजन का पहला आम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने फैंस के लिए वह अक्सर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। रविवार को सचिन तेंदुलकर ने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसके हर तरफ चर्चाएं हो रही है।

इस वीडियो में सचिन की मां रजनी तेंदुलकर एक कुर्सी पर बैठी हैं और तभी वहां सचिन पहुंचते हैं। सचिन तेंदुलकर के हाथ में एक प्लेट है, जिसमें कटे हुए आम रखे हैं। वीडियो में आगे मास्टर ब्लास्टर अपनी मां को आम खिलाते हैं और खुद भी खाते हैं।

आम खाने के बाद वे अपनी मां से इसके स्वाद के बारे में पूछते हैं, जिस पर उनकी मां मुस्कुराते हुए जवाब देती है।सचिन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘सीजन का पहला आम खा रहा हूं। फिर उन्होंने 15 बार ‘वेरी’ ‘वेरी’ लिखकर इसे खास स्पेशल बताया।

मां के संघर्ष की बदौलत महान क्रिकेटर बने सचिन

सचिन को एक शानदार क्रिकेटर बनाने में उनकी मां ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचिन तेंदुलकर की मां रजनी तेंदुलकर बीमा क्षेत्र में काम करती थीं। फिर भी, जब सचिन क्रिकेट मैच खेलते थे तो वे उन्हें हमेशा सपोर्ट करने के लिए आती थी। खुद का ऑफिस संभालने से लेकर घर संभालने तक उन्होंने एक प्रेरणादायक इंसान के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितनी व्यस्त थीं, उन्होंने हमेशा अपने बेटे को खेल की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक में बदलने के लिए सभी ज़रूरतें, देखभाल और समर्थन किया। उनके इन प्रयासों का सफल परिणाम तब मिला जब क्रिकेट की दुनिया में सबसे महान खिलाड़ी बन गए। सचिन भी कई बार उनकी मां के संघर्ष का जिक्र करते रहते हैं और उन्हें अपनी सफलता की चाबी भी बता चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now