Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘सही फैसला…,’ पृथ्वी शॉ के प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने पर मोहम्मद कैफ ने दिया बड़ा बयान

IND Vs NZ Prithvi Shaw Mohammad Kaif Hardik Pandya

नई दिल्ली: भारत के स्टैंड-इन कप्तान हार्दिक पांड्या ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही तीन मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली हो, लेकिन एक सवाल अब भी बार-बार सामने आ रहा है। आखिरकार दो मैचों में ईशान किशन के फ्लॉप रहने के बाद तीसरे मुकाबले में पृथ्वी शॉ को मौका क्यों नहीं दिया गया। इस बीच पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है। कैफ ने भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सही फैसला लिया।

ईशान किशन आउट हो गए, लेकिन फैसला सही था

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कैफ ने कहा- आप जिस एकादश में खेलने जा रहे हैं उसे तय करने में कप्तान की बहुत बड़ी भूमिका होती है। आप कई बार लालची हो जाते हैं। जब दूसरे खिलाड़ी टीम में बैठे होते हैं तब यदि आपके सलामी बल्लेबाज फायरिंग नहीं कर रहे हैं और यह एक बड़ा निर्णायक है, तो पृथ्वी शॉ ये काम कर सकते हैं। हालांकि ऐसे कई क्षण थे जब पांड्या ने सही निर्णय लिया। उन्होंने वही टीम के साथ मैच खेला। यह अलग बात थी कि ईशान किशन आउट हो गए, लेकिन फैसला सही था। उन्होंने शुभमन गिल का समर्थन किया और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने गिल

गिल ने 63 गेंदों में 126 रनों की शानदार पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवरों में 234 का स्कोर खड़ा किया। 23 साल और 146 दिन की उम्र में स्टार सलामी बल्लेबाज टी20 शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए। गिल खेल टी-20 में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। सलामी बल्लेबाज ने 2023 में वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया था। 23 वर्षीय ने टीम इंडिया के लिए 6 टी20 मैचों में 202 रन बनाए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now