Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शाहिद अफरीदी के घर बजेगी शहनाई, शाहीन अफरीदी बनेंगे दूल्हा

Shaheen Afridi Wedding

कराची: पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी दूल्हा बनने को तैयार हो गए हैं। शाहीन पीसीबी के चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी करने के लिए परिवार समेत कराची पहुंच गए हैं। शाहीन 3 फरवरी को शाहिद की बेटी से निकाह करने वाले हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, शाहीन अफरीदी और अंशा शुक्रवार को अपने निकाहनामा पर हस्ताक्षर करेंगे। जबकि रुखसती बाद में होगी।

शाहीन और अंशा की शादी की तैयारियां जोरों पर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शाहीन और अंशा की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दूल्हा-दुल्हन और उनका परिवार शहर पहुंच गया है। तेज गेंदबाज ने दो साल पहले अंशा से सगाई की थी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, मेहंदी की रस्म आज रात होगी। गौरतलब है कि शादी समारोह का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दोनों परिवारों में से किसी ने भी पुष्टि नहीं की है कि यह कार्ड असली है या नकली।

अंशा को शुरू से ही पसंद करते थे शाहीन

जियो न्यूज पर शो “एक दिन जिओ काई साथ” पर एक इंटरव्यू में शाहीन ने खुलासा किया कि वह अफरीदी की बेटी से शादी करना चाहते थे। जब शो के होस्ट सोहेल वड़ैच ने शाहीन से शाहिद अफरीदी की बेटी के साथ उनकी सगाई और रिश्ते के बारे में पूछा तो क्रिकेटर ने शरमाते हुए कहा, “यह मेरी इच्छा थी और अल्हम्दुलिल्लाह अब यह पूरी हो गई है।” इंटरव्यू के दौरान जब शाहीन से पूछा गया कि क्या अंशा को अपनी फीमेल फैन फॉलोइंग से जलन महसूस होती है, तो अफरीदी ने कहा कि वह इस बारे में नहीं जानते।

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के घर बजी शहनाई

उन्होंने कहा, “मुझे यकीन नहीं है, शायद वह ऐसा कुछ महसूस करती होंगी।” शाहीन ने आगे ये भी कहा- ‘मुझे मेरा दिल मिल गया और मेरे लिए यही काफी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 20 जनवरी को शान मसूद ने पेशावर में शादी की थी। उनका रिसेप्शन 27 जनवरी को कराची में होगा। तीन दिन बाद ऑलराउंडर शादाब खान पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक की बेटी के साथ एक निजी निकाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। वहीं हारिस रऊफ भी शादी के बंधन में बंध गए हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now