Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सामने आया वुमन प्रीमियर लीग का शेड्यूल, इस दिन होगा ऑक्शन

WPL Schedule 1

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका उद्घाटन सत्र 4 से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा। सोमवार को पांच डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी को भेजे गए ईमेल में बीसीसीआई ने पुष्टि की कि पहला सीजन पूरी तरह से मुंबई में दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में ये मैच खेले जाएंगे।

13 फरवरी को होगा ऑक्शन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ईमेल में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमांग अमीन ने मुंबई में 13 फरवरी को होने वाली प्लेयर्स ऑक्शन की पुष्टि की। अमीन ने कहा कि इस लीग के लिए 1500 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए फाइनल लिस्ट इस सप्ताह के अंत में जारी की जाएगी। ईमेल में कहा गया है कि नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। जबकि प्रत्येक टीम में 15 से 18 खिलाड़ी हो सकते हैं।

वर्ल्ड कप के तुरंत बाद आयोजन

दक्षिण अफ्रीका में 26 फरवरी को महिला टी20 विश्व कप समाप्त होने के आठ दिन बाद डब्ल्यूपीएल 4 मार्च से शुरू होगा। जबकि 10 फरवरी से विश्व कप शुरू होने के तीन दिन बाद नीलामी होनी है। दक्षिण अफ्रीका से भारत की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के लिए बीसीसीआई ने पहले सीजन को मुंबई तक सीमित करने का फैसला किया है।

रेवेन्यू को लेकर सुर्खियां बटोर चुका है डब्ल्यूपीएल

मीडिया राइट्स और इससे मिलने वाले रेवेन्यू को लेकर डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट में सबसे आकर्षक टूर्नामेंट बनने के लिए पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। 16 जनवरी को बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि उसने 2023 से 2027 की अवधि के लिए डब्ल्यूपीएल मीडिया राइट्स को वायाकॉम को 951 करोड़ रुपये में बेच दिया था। 25 जनवरी को इसने कुल 4669.99 करोड़ रुपये में पांच फ्रेंचाइजी बेचीं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now