Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sidharth Kiara Wedding Update: सिंदूर, मंगलसूत्र और गुलाबी चूड़े में ससुराल पहुंची सिद्धार्थ की दुल्हन, ऐसे हुआ कपल का स्वागत

Sidharth Kiara Wedding Update

Sidharth Kiara Wedding Update: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ और कियारा अपने रिसेप्शन के लिए दिल्ली आ चुके हैं। साथ ही सभी न्यूली वेड कपल के रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कियारा-सिड की शादी का रिसेप्शन 9 यानी आज दिल्ली में होगा और इसके बाद कपल 10 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना होगा और 12 फरवरी को मुंबई में इनकी शादी का रिसेप्शन होगा।

बता दें कि 7 फरवरी को इन दोनों की शादी राजस्थान के जैसलमेर में हुई है और शादी में कई VVIP मेहमानों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शादी के बाद कियारा पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने ससुराल आ चुकी हैं और इस दौरान दोनों ने ट्विंनिंग करते हुए रेड कलर का मैचिंग आउटफिट पहना।

गुलाबी चूड़े, मंगलसूत्र और सिंदूर में क्यूट लगी कियारा

बता दें कि सिड-कियारा को जब दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया तो सभी इनको देखकर बहुत खुश हुए। साथ ही कियारा और सिड के लुक की भी सभी ने तारीफ की और इस दौरान दोनों ने रेड आउटफिट पहना था। इतना ही नहीं बल्कि कियारा ने रेड सूट के साथ गुलाबी चूड़े, मंगलसूत्र और कान में झुमके पहने थे, जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थी।

साथ ही उन्होंने सिंदूर भी लगाया था, कियारा के इस लुक को देखकर कोई भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। इतना ही नहीं बल्कि सिड-कियारा ने अपनी शादी की मिठाई भी पैपराजी को बांटी हैं, जिसके फोटोज अब जमकर वायरल भी हो रही हैं।

खास अंदाज में हुआ सिड-कियारा का स्वागत

सिड-कियारा के खास अंदाज को देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स कर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही जब सिड-कियारा दिल्ली पहुंचे तो बहुत ही भव्य तरीके से दोनों का स्वागत हुआ।

दरअसल, जैसे ही दोनों दिल्ली पहुंचे तो ढोल के साथ कपल का स्वागत किया गया, जिसका वीडियो भी अब जमकर वायरल हो रहा हैं। इतना ही नहीं इन दोनों के स्वागत में मल्होत्रा ​​​​के कुछ सदस्य डांस भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कियारा और सिड भी डांस करते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now