Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘स्पिनर्स के खिलाफ जल्द बैटिंग सुधारें वरना..’ गौतम गंभीर ने लगातार फ्लॉप चल रहे ईशान किशन को चेताया

IND Vs NZ Ishan Kishan Gautam Gambhir

IND vs NZ 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस हारे और कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 99 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी फेल रही और टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर से कुछ खास नहीं कर पाए। किशन के इसी खराब फॉर्म को लेकर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है।

वनडे और टी20 में भी फ्लॉप ईशान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने के बाद किशन को जब श्रीलंका सीरीज में मौका नहीं मिला तब सभी ने सवाल खड़े किए जिसके बाद किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे सीरीज में मौका दिया गया लेकिन वहां पर भी वे कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद टी20 के भी दौ मैच हो गए हैं जिसमें किशन का एवरेज बेहद खराब है।

ईशान किशन को स्पिनर के खिलाफ बैटिंग में सुधार करना चाहिए- गंभीर

ईशान किशन पर बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने मैच के बाद स्टार स्पोर्ट पर कहा कि ‘जब माइकल ब्रेसवेल ईशान किशन को बॉलिंग करने आए तो आप यह साफ झलक रहा था कि वह इस स्पिनर के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। यह देखकर हैरानी हो रही है क्योंकि जिस तरह उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और उसके बाद वह संघर्ष कर रहे हैं। हर किसी को उम्मीद थी कि जिस तरह की पारी उन्होंने खेली थी उसके बाद उनका ग्राफ लगातार ऊपर ही जाएगा।’

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन)– शुभमन गिल, इशान किशन (डब्ल्यू), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (सी), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)– फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now