Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्पोर्ट्स से खास लगाव…जानिए कौन हैं रोहित शर्मा के साले कुणाल सजदेह

Rohit Sharma Ritika Sajdeh Kunal Sajdeh

नई दिल्ली: रोहित शर्मा अपने साले कुणाल सजदेह की शादी के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेल पाएंगे। हाल ही में रोहित की पत्नी रितिका ने कल हुई हल्दी और संगीत समारोह की तस्वीरें शेयर कीं। रोहित कैजुअल लुक में थे, जबकि ऋतिका ने पीले रंग के गाउन पहनी थी। वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले यह पता चला कि रोहित पारिवारिक कार्यक्रम के कारण मुंबई में पहला वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। कुणाल का शादी समारोह 16 और 17 मार्च को होगा। इसके बाद कप्तान दूसरे वनडे से पहले वापस आ जाएंगे।

कौन हैं कुणाल सजदेह

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऋतिका सजदेह के भाई और क्रिकेटर रोहित शर्मा के साले हैं। वह वर्तमान में मैनचेस्टर, में डेलॉइट्स स्पोर्ट्स बिजनेस ग्रुप में स्पोर्ट्स एक्टिवटी मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नेक्सस कंसल्टिंग ग्रुप- रोटमैन में काम कर चुके हैं। कुणाल ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई, महाराष्ट्र में द कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से की और बाद में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से ग्रेजुएशन की। वह एचआर कॉलेज में अपने कॉलेज के दिनों में स्पोर्ट्स काउंसिल के मेंबर थे।

हार्दिक पांड्या होंगे कप्तान

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टीम की कमान संभालेंगे। आईपीएल 2022 सीजन में गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने और टी20 में भारत का नेतृत्व करने के बाद पांड्या के पास अब वनडे में कप्तानी की साख दिखाने का सुनहरा मौका है। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि उन्हें 50 ओवर के विश्व कप 2023 के बाद रोहित से कप्तानी संभालनी चाहिए।

गावस्कर ने कहा- वह एक प्रभावशाली कप्तान रहे हैं। मैं गुजरात टाइटंस के लिए टी20 स्तर पर और जब वह टी20 टीम की कप्तानी कर रहा है तब से उसकी कप्तानी से बहुत प्रभावित हूं। मेरा मानना ​​है कि अगर वह मुंबई में पहला मैच जीत जाता है, तो 2023 में विश्व कप खत्म होने के बाद आप उस पर लगभग भारतीय कप्तान की मुहर लगा सकते हैं।’ रोहित संभवतः विश्व कप 2023 तक एकदिवसीय टीम के कप्तान होंगे।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now