Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Starc का स्पार्क…घातक गेंद पर हिल भी नहीं पाए सूर्या, देखें वीडियो

IND Vs AUS ODI Mitchell Starc Suryakumar Yadav1

नई दिल्ली: मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया का वो तूफानी गेंदबाज जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलटने का माद्दा रखता है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया।

पांचवें ओवर में दिखाया जलवा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्टार्क ने 5वें ओवर में इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि भारत के तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के होश उड़ गए। स्टार्क ने 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली और छठी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को इस तरह एलबीडब्ल्यू किया कि दोनों बल्लेबाज हिल भी नहीं पाए। सूर्या को तो स्टार्क ने खाता भी नहीं खोलने दिया। सूर्या गोल्डन डक का शिकार हुए।

छठी गेंद पर सूर्या को भेजा पवेलियन

ये नजारा छठी गेंद पर देखने को मिला। विराट कोहली के आउट होने के बाद सूर्या मैदान पर आए। स्टार्क कोहली को आउट कर पहले ही अपने तेवर दिखा चुके थे। ऐसे में सूर्या को उनके सामने संभलकर खेलने की जरूरत थी, लेकिन जैसे ही स्टार्क ने अगली गेंद डाली ये बॉल हवा में सांप की तरह लहराई और सूर्या के पैड्स से जाकर टकरा गई। ये बॉल बेहद घातक थी। आखिरकार सूर्या को इस मैच में अपने फैंस को निराश कर लौटना पड़ा।

188 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे 35.4 ओवर में 188 रन बनाकर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी ने कुल 6 ओवर में महज 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट, हार्दिक पांड्या-कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट निकाला।

स्टार्क की घातक गेंद पर सूर्यकुमार यादव का विकेट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now