Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शुभमन गिल का तूफान देख युवी-भज्जी-कैफ गदगद, बांधे तारीफों के पुल

IND Vs NZ Shubman Gill Yuvraj Singh

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल एक के बाद एक शतक ठोक तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अहमदबाद में खेले गए निर्णायक मैच में पहली सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। गिल ने 63 गेंदों में 12 चौके-7 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन जड़े। उनका तूफान देख हर कोई दंग रह गया। कदमों और कलाइयों का इस्तेमाल कर एक से एक लाजवाब शॉट ठोक गिल ने अपनी पारी से दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। गिल की इस पारी को देख घर में टीवी से चिपके पूर्व तूफानी ऑलराउंडर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ खुश हो गए। उन्होंने ट्वीट कर गिल की तारीफों के पुल बांधे।

युवी ने कहा- एक बार फिर मैच जिताने वाली पारी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

युवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा- और उसने इसे फिर से किया है! एक बार फिर से शानदार मैच जिताने वाली पारी।

वहीं हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा- सब कुछ शुभ है क्योंकि हमारे पास शुभमन है। बहुत अच्छा खेला, तुम पर बहुत गर्व है। ऐसे ही धमाके करते रहो।

वहीं मोहम्मद कैफ ने लिखा- सभी फॉर्मेट का एक प्लेयर – शुभमन गिल। कैफ ने एक और ट्वीट में लिखा- शुभमन गिल ने दिखाया कि टी20 केवल अपरंपरागत और पहले से सोचे गए शॉट्स के बारे में नहीं है। सही क्रिकेट कभी फैशन से बाहर नहीं होता।

वसीम जाफर ने भी गिल की तारीफ की। उन्होंने लिखा- गिल की बल्लेबाजी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह चौके और छक्के के लिए कितनी अच्छी गेंदें हिट करते हैं। एक सपने की तरह बल्लेबाजी। पहले टी20I टन पर बधाई।

दिनेश कार्तिक ने लिखा- एक के बाद एक शतक लगा रहे हैं… लगता है शुभमन अभी शुरू ही हुआ है। अच्छे जा रहे हो।

बन गए पांचवें बल्लेबाज

शुभमन गिल नाबाद 126 रन ठोक न केवल एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक ठोकने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली सभी फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now