Prajasatta Side Scroll Menu

सुरैश रैना की पारी पर क्रिस गेल ने फेरा पानी, वर्ल्ड जायंट्स ने इंडियन महाराजा को दी मात

LLC 2023 Suresh Raina Chris Gayle

LLC 2023: दोहा में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हर रोज कई शानदार मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को इंडियन महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच मैच खेला गया। मैच काफी रोमांचक था और इसे वर्ल्ड जायंट्स ने 3 विकेट से जीत लिया। ये इंडियन महाराजा की लीग में तीसरी हार थी और इसी के चलते वह फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है।

मैच का लेखा-जोखा

मैच की बात करें तो इसमें इंडियन महाराजा की कप्तानी गौतम गंभीर कर रहे थे वहीं वर्ल्ड जायंट्स की कमान एरोन फिंच के हाथों में थी। मैच में टॉस जीतकर वर्ल्ड जायंट्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और इंडियन महाराजा को मात्र 136 रन ही बनाने दिए। जिसके जवाब में जायंट्स ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  हवा में उछलकर Mohammad Rizwan ने लगाया जबरदस्त SIX, देखता रह गया गेंदबाज, देखें Video

सुरैश रैना की धाकड़ पारी गई खराब

दोहा में खेले गए इस मैच में सुरैश रैना ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 49 रन कूटे। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 2 चौके-3 छक्के कूटे। वहीं रैना के अलावा इंडियन महाराजा की तरफ से मनविंदर बिसला ने 34 गेंदों में 36 और इरफान पठान ने 20 गेंदों में 25 रन जड़े। वहीं गेंदबाजी में वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से ब्रेट ली ने 4 विकेट झटके।

Indian Maharaja Playing 11:

रॉबिन उथप्पा (wk), मनविंदर बिस्ला, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, मोहम्मद कैफ, रीतिंदर सोढ़ी, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह (c), प्रवीण तांबे, अशोक डिंडा

इसे भी पढ़ें:  लगातार 5 छक्के खाने वाले Yash Dayal के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

World Giants Playing 11:

एरोन फिंच (c), क्रिस गेल, शेन वॉटसन, रॉस टेलर, हाशिम अमला, मोर्ने वैन विक (wk), टिनो बेस्ट, समित पटेल, मोंटी पनेसर, ब्रेट ली, क्रिस मपोफू, रिकार्डो पॉवेल

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren athlete news India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now