Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘सूरज कल फिर चमकेगा’ वनडे में लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर Suryakumar Yadav ने दिया बड़ा बयान

Untitled3 7

IND vs NZ Suryakumar Yadav: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। इस सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप की। वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस सीरीज में जहां एक तरफ शुममन गिल और रोहित शर्मा ने बल्ले से गदर मचाया वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से फेल रहे और खास परफॉर्म नहीं कर पाए। वहीं वनडे में चल रहे इसी खराब फॉर्म को लेकर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है।

Suryakumar Yadav वनडे में फ्लॉप

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारतीय टीम के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव ने टी20 में अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 में सिर्फ 45 मैच में 1578 रन बनाए हैं। लेकिन वनडे में वे बड़ा स्कोर करने में लगातार विफल हो रहे हैं। उन्होंने 20 वनडे मैच की 18 पारियों में 29 की औसत से 433 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिला लेकिन वे सिर्फ 31 रन बनाकर आउट हो गए जबकि मैच में 20 ओवर बाकि थे। वहीं आखिरी वनडे में भी सूर्यकुमार यादव 9 गेंद पर 14 रन बनाकर चल पड़े जिसके बाद उनके वनडे में खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूंछे जा रहे हैं जिसपर सूर्या ने एक शानदार जवाब दिया है।

सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात

वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि – ‘मैं जैसा चाहता था वनडे सीरीज वैसी नहीं गई लेकिन ठीक है ये खेल ही ऐसा है। वनडे में सूरज कल फिर चमकेगा।’ इसे बोलने के बाद सूर्यकुमार यादव हंसने लगते हैं।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now