Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सूर्या के बल्लेबाजी क्रम में किया गया बदलाव, क्या खराब फॉर्म थी वजह? जानें कप्तान रोहित शर्मा का जवाब

IND Vs AUS Suryakumar Yadav Rohit Sharma

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कंगारुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से फेल रहे और लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हो गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सूर्यकुमार यादव का ऐसा फॉर्म देखकर हर कोई हैरान हैं। उन्हें इस मैच में सांतवे नंबर पर बल्लेबाजी दी गई जो किसी के भी समझ में नहीं आया। अब इस पर कप्तान रोहित शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है और इस चेंज के पीछे की वजह के बारे में जिक्र किया है। रोहित ने खराब फॉर्म के बावजूद अपने साथी का एक बार फिर से समर्थन भी किया है।

‘ये किसी के साथ भी हो सकता है’- रोहित

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि – ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में महज तीन ही गेंद खेल पाए। यह किसी के साथ भी हो सकता है। वह तीन बेहतरीन गेंदों पर आउट हुआ, इस मैच की बात करें तो उसने शॉट गलत चुन लिया था।

उन्होंने आगे कहा कि – ‘हम उसे पहले से जानते हैं, वह स्पिन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करता है। इसलिए हमने उसे बाद के लिए बचा कर रखा था जिससे वह आखिरी के 15-20 ओवरों में खुलकर बल्लेबाजी कर सके।’

मैच का लेखा -जोखा

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 270 रनों का टारगेट दिया। 270 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 248 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने 54 और हार्दिक पंड्या ने 40 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जाम्पा ने चार विकेट लिए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now