Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सूर्या के लिए सुंदर का त्याग, कंफ्यूजन में रनआउट हो गए वाशिंगटन, देखें वीडियो

IND Vs NZ Washington Sundar Suryakumar Yadav1

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के पसीने छूट गए। शुभमन गिल 11, ईशान किशन 19 और राहुल त्रिपाठी के 13 रन पर आउट होने के बाद टीम इंडिया की धड़कनें बढ़ गईं। टीम इंडिया के तीन विकेट 10.4 ओवर में 50 रन पर गिर गए। एक-एक रन के लिए जद्दोजहद कर रही टीम इंडिया के बल्लेबाजों के बीच कंफ्यूजन ने इस ‘डर’ का खुलासा भी कर दिया।

15वें ओवर में दिखा कंफ्यूजन

ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला। ग्लेन फिलिप्स ने सूर्यकुमार यादव को गेंद डाली तो सूर्या ने इस पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल कवर पॉइंट की ओर चली गई। सूर्या ने आव देखा ना ताव, तेजी से दौड़ लगा दी, लेकिन वाशिंगटन सुंदर को पता चल गया कि वे स्ट्राइक एंड तक नहीं पहुंच पाएंगे, ऐसे में उन्होंने तेजी से भाग रहे सूर्या को मना भी किया, लेकिन सूर्यकुमार सुंदर को दौड़ने के लिए कहते हुए भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  IPL 2025 Qualifier-1: रोमांचक मुकाबले के लिए रहें तैयार, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में टक्कर..!

टिकनर ने उड़ा डालीं गिल्लियां

इतने में ब्लेयर टिकनर ने तत्परता दिखाते हुए बॉल उठाई और विकेट की ओर दौड़ते हुए गिल्लियां बिखेर डालीं। थोड़ा सा भागने के बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर रुके सुंदर ने सूर्या के लिए अपने विकेट का त्याग कर दिया। वह नॉन स्ट्राइकर एंड से आगे आ गए, जबकि सूर्या वहां पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का निकलेगा हल? इस मीटिंग में होगी बात

बाल-बाल बच गए सूर्या

हालांकि कीवी खिलाड़ी सूर्या का विकेट लेना चाहते थे, इसलिए उन्होंने एलबीडब्ल्यू के लिए डीआरएस ले लिया, लेकिन अल्ट्राएज में साफ नजर आया कि पहले बॉल ग्लव्स पर लगी, इसके बाद पैड्स पर…आखिरकार पिछले मैच में तबाही मचाने वाले सुंदर को महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। सुंदर ने 9 गेंदों में एक चौका लगाया।

वाशिंगटन सुंदर का रनआउट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now