Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टी20 विश्व कप को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, हम केवल इस बारे में सोचते हैं…

Harmanpreet Kaur Big Statement Women T20 World Cup

Team India: भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम पहला टी-20 अंडर-19 विश्वकप जीत चुकी है, जिसके बाद से ही भारत में उत्साह है। टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने भी अपनी जूनियर टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। जबकि फरवरी में शुरू होने जा रहा महिला टी-20 विश्वकप को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

हम केवल अपने खेल पर सोचते हैं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हरमनप्रीत कौर ने एक शो में कहा कि ‘ विश्वकप से पहले अब हम बहुत सी चीजों के बारे में नहीं सोच रहे हैं, यह कैसे काम करेगा या नहीं करेगा। हम केवल इस बारे में सोचते हैं कि हम इसे कर सकते हैं या नहीं और हमें लगता है कि हम हर दिन 1 प्रतिशत भी सुधार कर सकते हैं।’

हमारे पास पर्याप्त समय हैं

कप्तान हरमन ने कहा कि ‘पिछले कुछ सालों से हम यात्रा कर रहे हैं। इसलिए हमें ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन हाल ही में, हमारे पास बैंगलोर में एक कैंप था, जहां अभ्यास बेहतर कर पाए थे। हमने कुछ क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया था, जिस पर हम काम करना चाहते थे। इससे पहले, हमारे पास त्रिकोणीय श्रृंखला है और हमारे पास उन परिस्थितियों में व्यवस्थित होने के लिए पर्याप्त समय होगा। इसलिए हम बेहतर से बेहतर करने की सोचते हैं।’

फरवरी में शुरू हो रहा है महिला टी-20 विश्वकप

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 10 फरवरी से महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। यह तीसरी बार होगा, जब हरमनप्रीत 2018 और 2020 के सीजनों के बाद टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगी, जिसमें टीम भारतीय टीम सेमीफाइनलिस्ट और उपविजेता के रूप में थी। लेकिन इस बार टीम इंडिया खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now