Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए कोहली और तेंदुलकर, खास अंदाज में दी बधाई

BCCI

SL-W vs BAN-W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में हर रोज कई रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दे दी। भारतीय टीम की इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ऋचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्स ने निभाई। इस विशाल जीत के बाद देश और दुनिया भर में भारतीय महिला टीम की तारीफ हो रही है वहीं विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने भी भारत को खास अंदाज में बधाई दी है।

विराट कोहली हुए गदगद, इस खास अंदाज में दी बधाई

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस यादगार जीत के बाद विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भारतीय महिला टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ एक हाई प्रेशर और मुश्किल रन चेज मुकाबले में हमारी टीम ने क्या शानदार जीत दर्ज की है। हर टूर्नामेंट के साथ महिला टीम कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रही है। यह जीत लड़कियों की पूरी पीढ़ी को खेल को अपनाने और महिला क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने के लिए प्रेरित करने वाला है। आप सबको और शक्ति मिले। ईश्वर की कृपा अप सभी पर बनी रहे।’

सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ देखा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच को सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ देखा और जीत के बाद ट्वीट किया कि ‘अंजलि और अर्जुन के साथ खेल देखा और हमने अपनी भारतीय महिला टीम के लिए चीयर करने का पूरा आनंद लिया। शैफाली द्वारा एक अच्छी शुरुआत, जेमिमा ने अपनी पारी को खूबसूरती से आगे बढ़ाया और अंत में ऋचा की ओर से एक अच्छा धमाका किया। भारत को फिर से जीतते देखना शानदार!’

मैच का लेखा-जोखा

भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 53 बनाए। वहीं ऋचा घोष भी 31 रन पर नॉटआउट लौटीं। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप में मिली हार का बदला भी ले लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now