Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तीसरे टी20 में इस विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री कराएंगे हार्दिक?

Untitled24 1

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फिलहाल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। यानी आखिरी निर्णायक मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति वाला है।

प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं हार्दिक पांड्या

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अहमदाबाद में टीम इंडिया एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में होगी। इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं। इस टी20 सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं, पिछले दोनों मुकाबलों में गिल का बल्ला खामोश रहा, ऐसे में कप्तान उनकी प्लेइंग 11 से छुट्टी कर सकते हैं।

गिल की हो सकती है छुट्टी, शॉ को मिलेगा मौका!

माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या, गिल की जगह पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को मौका दे सकते हैं। क्योंकि शॉ इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल में घरेलू क्रिकेट में असम के खिलाफ 379 रनों की पारी खेली और सभी का दिल जीत लिया था। शॉ ओपनिंग बल्लेबाज हैं और एक तेज शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते हैं।

गिल या फिर किशन? किसकी होगी छुट्टी

अगर प्लेइंग 11 में पृथ्वी शॉ की एंट्री होती है तो शुभमन गिल या फिर ईसान किशन की छुट्टी होना पक्का है। क्योंकि यह दोनों स्टार खिलाड़ी श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम रहे हैं, गिल ने पिछली पांच पारियों में 7, 5, 46, 7, 11 ही रन बनाए हैं, जबकि ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर सके।

तीसरे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now