Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Todd Murphy: पहले सलामी बल्लेबाज, अब खतरनाक स्पिनर…आखिर कौन है 22 साल का ये लड़का, जिसने तोड़ डाली टीम इंडिया की कमर

New Project34

Todd Murphy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर Todd Murphy ने धमाल मचा दिया है। 22 साल के इस लड़के ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की कमर तोड़ दी। अपने डेब्यू टेस्ट में ही शुरुआती 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेलने वाले इस गेंदबाज के बारे में आप कितना जानते हैं?

Kullu Dussehra 2026 Celebration

Todd Murphy का क्रिकेट करियर नया-नया है। उनकी फिरकी में केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अश्विन और विराट कोहली जैसे दिग्गज फंस गए। कोहली ने उन पर काउंटर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन वह फेल साबित हुए और अपना विकेट गंवा दिया। नागपुर की पिच पर जिस टॉड मर्फी ने भारतीय बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए, वो एक वक्त सलामी बल्लेबाज हुआ करता थे।

आखिर कौन हैं टॉड मर्फी ?

इस खबर में हम आपके लिए टॉड मर्फी के बारे में पूरी जाकारी लेकर आए हैं। इस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम भविष्य के लिए तैयार कर रही है। इतना ही नहीं टॉड मर्फी को ऑस्ट्रेलिया नाथन लायन के उत्तराधिकारी के रूप में देख रहा है। जानिए आखिर कौन है ये 22 साल का लड़का?

पहले सलामी बल्लेबाज थे टॉड मर्फी

टॉड मर्फी का जन्म 15 नवंबर 2000 को इचुका में हुआ था। उनका पालन-पोषण छोटे शहर मोआमा में हुआ। 16 साल की एज तक वह सलामी बल्लेबाज थे। लेकिन प्रसिद्ध स्पिन गुरु क्रेग हावर्ड की सलाह पर उन्होंने उन्होंने स्पिन गेंदबाजी शुरू की थी और आज एक खतरनाक ऑफ स्पिनर के तौर पर उभरे हैं।

टॉड मर्फी के बारे में जानिए (who Is Todd Murphy)

  • टॉड मर्फी की उम्र महज 22 साल है। वह ऑफ स्पिनर हैं।
  • टॉड मर्फी ने 2021 में विक्टोरिया के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।
  • टॉड मर्फी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिर्फ 7 मैच खेले हैं।
  • टॉड मर्फी के नाम क्लास क्रिकेट में 25 की औसत से 29 विकेट हैं।
  • टॉड मर्फी का बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट है।
  • टॉड मर्फी को ऑस्ट्रेलिया नाथन लायन के उत्तराधिकारी के रूप में देख रहा है।

टॉड मर्फी का लिस्ट ए क्रिकेट करियर (Todd Murphy Cricket Profile)

  1. टॉड मर्फी 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा थे।
  2. टॉड मर्फी बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल चुके हैं।
  3. टॉड मर्फी ने कुल 14 लिस्ट ए क्रिकेट खेले हैं।
  4. टॉड मर्फी ने लिस्ट ए में 49.25 की औसत से कुल 12 विकेट लिए हैं।
  5. टॉड मर्फी का लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ एक मैच में 2/29 है।

टॉड मर्फी ने कब और किस फॉर्मेट में डेब्यू किया, यहां देखें लिस्ट

  • टॉड मर्फी ने 2020-21 मार्श वन-डे कप में विक्टोरिया के लिए 10 मार्च 2021 को अपनी लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था।
  • टॉड मर्फी ने 2020-21 शेफील्ड शील्ड सीजन में विक्टोरिया के लिए 3 अप्रैल 2021 को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था।
  • टॉड मर्फी ने साल 2021–22 बिग बैश लीग सीज़न में सिडनी सिक्सर्स के लिए 26 दिसंबर 2021 को अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया था।
  • टॉड मर्फी ने 9 फरवरी 2023 को भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 श्रृंखला के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now