Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सुधार करना होगा’ बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले Virat Kohli को गांगुली ने दी खास सलाह

IND Vs AUS Virat Kohli Saurav Ganguly

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। जून 2023 में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल में कौन सी टीमें भाग लेगी उसका चयन इसके नतीजे पर निर्भर करेगा। ये भारतीय टीम के लिए बेहद ही जरूरी है और इसके लिए टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली को खेलना होगा शानदार क्रिकेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने हाल ही में एक न्यूज के यूट्यूब पोर्टल पर इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने टीम के लिए विराट कोहली के महत्व को बताया साथ ही कोहली को टेस्ट क्रिकेट में सुधार करने की भी हिदायत दी क्योंकि उनका चलना भारत के लिए बेहद जरूरी है।

सौरव गांगुली ने कोहली को लेकर कहा कि ‘हाँ, बिल्कुल। उसने वास्तव में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की है। उसे टेस्ट क्रिकेट में सुधार करना होगा क्योंकि भारत उस पर निर्भर है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बहुत ही महत्वपूर्ण श्रृंखला आ रही है जो मुझे लगता है कि सीरीज में दोनों के बीच कांटे की टक्कर होगी, मुझे उम्मीद है कि यह बहुत प्रतिस्पर्धी होगा। दोनों बहुत अच्छी टीमें हैं और यह बहुत संभव है कि ये दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलें।’

शानदार फॉर्म में कोहली

बता दें कि भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में है। उन्होंने पिछले साल अगस्त 2022 से जो वापसी की है वो बेहतरीन है। कोहली ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शतक जड़े थे हालांकि उन्होंने लंबे समय से टेस्ट नहीं खेला है और उनका बल्ला इसमें शांत नजर आ रहा है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now